Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच के बुलहा गांव में घर जलकर राख:हाईटेंशन लाइन से चिंगारी बनी...

बहराइच के बुलहा गांव में घर जलकर राख:हाईटेंशन लाइन से चिंगारी बनी वजह, अधिकारी ने दी सतर्क रहने की सलाह


बहराइच जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बुलहा में एक घर में भीषण आग लग गई। अजीबुल्लाह खान के छप्पर वाले घर में लगी आग से पूरा घर और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में उसने विकराल रूप ले लिया। घर में रखा अनाज, कपड़े और गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की ऊंची लपटों और आसमान में फैले काले धुएं से पूरे गांव में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर के पास से गुजर रही 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी आग लगने का मुख्य कारण बनी। बताया गया कि लाइन में लगे जम्पर से स्पार्क हुआ और पास रखे सूखे छप्पर ने तुरंत आग पकड़ ली। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने में जुट गए। तेज हवाओं के कारण आग और फैल गई, लेकिन ग्रामीणों ने लगातार प्रयास जारी रखे। उपकेंद्र रंजीतपुर के अधिकारी पंकज कुमार प्रजापति ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने ग्रामीणों को 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के नीचे किसी भी प्रकार का छप्पर या ज्वलनशील सामग्री न रखने और सतर्क रहने की सलाह दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments