सिद्धार्थनगर के खेसरहा विकासखंड स्थित पेंडारी बुजुर्ग ग्राम पंचायत में गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को एक धार्मिक आयोजन हुआ। इसमें 108 बटुकों ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ और गायत्री मंत्र जाप किया। इस कार्यक्रम में 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विष्णु दास जी महाराज और व्यास पीठाधीश्वर पंडित अवधेश शास्त्री जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 6:00 बजे हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। बटुकों ने सुंदरकांड पाठ और गायत्री मंत्र का जाप किया। दोपहर 3:00 बजे हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद शाम 4:00 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लगभग 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह कार्यक्रम देर रात तक जारी रहा।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालकृष्ण पांडे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि खेसरहा केशभान राय, समाजसेवी रामचंद्र शुक्ल, ऋषिकेश मिश्रा, शैलेश मिश्रा, सरजू प्रसाद त्रिपाठी, विजय मिश्रा, केसरी नंदन पांडे और डॉ. वेद प्रकाश पांडे सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस आयोजन से पेंडारी बुजुर्ग और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला।
पेंडारी बुजुर्ग में गूंजा गायत्री मंत्र:108 बटुकों ने किया संगीतमय सुंदरकांड पाठ, 5 हजार श्रद्धालुओं ने छका प्रसाद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












