पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं मा० न्यायालय में मुकदमों की सुदृढ़ पैरवी के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार कक्ष में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम* की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान *‘ऑपरेशन कन्विक्शन’* के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए जघन्य एवं महत्वपूर्ण मामलों की सघन पैरवी की समीक्षा की गई। प्रत्येक थाने में पैरवी अधिकारी नियुक्त करने तथा मुकदमों के त्वरित एवं प्रभावी संचालन के निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि मा0 न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले साक्ष्यों एवं गवाहों का समुचित प्रबंधन किया जाए तथा उन्हें बिना किसी विलंब के मा0 न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए। थाना स्तर पर नियुक्त पैरोकारों के कार्यों का नियमित अनुश्रवण करते हुए थाना प्रभारी एवं मा0 न्यायालय के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया।
इसके अतिरिक्त मा0 न्यायालय से प्राप्त कुर्की वारंट, गिरफ्तारी वारंट, वसूली वारंट एवं सम्मनों को उसी दिन थाने के रोजनामचा में दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
लंबित मुकदमों के कारणों की पहचान कर उनके त्वरित निस्तारण हेतु प्रभावी कदम उठाने को कहा गया।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि अभियुक्तों द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्रों का सशक्त विरोध करते हुए CCTNS एवं ICJS पोर्टल के माध्यम से उनका आपराधिक इतिहास संकलित कर मा0 न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए। साथ ही FSL रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कराने एवं केस प्रॉपर्टी को सुरक्षित एवं समय से मा0 न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
*लोक अभियोजकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने, जमानतदारों का सत्यापन कर समय से रिपोर्ट मा0 न्यायालय भेजने तथा पैरोकारों के कार्यों का दैनिक निरीक्षण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।* किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि *‘ऑपरेशन कन्विक्शन’* के तहत गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अधिकतम सजा सुनिश्चित कर अपराधियों के विरुद्ध सख्त संदेश दिया जाए।
बैठक में क्षेत्राधिकारी कार्यालय *श्री सतीश कुमार शर्मा*, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी, थानों से नामित पैरवी अधिकारी, समस्त थानों के पैरोकार, सत्यापन सेल के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।











