Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में मुर्गियों से लदी पिकअप पलटी:ड्राइवर-खलासी घायल, 300 की मौत; ओवरलोडिंग...

सिद्धार्थनगर में मुर्गियों से लदी पिकअप पलटी:ड्राइवर-खलासी घायल, 300 की मौत; ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह


सिद्धार्थनगर में 17 अप्रैल शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर गौहनिया चौराहे के पास मुर्गियों से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में सैकड़ों मुर्गियों की मौत हो गई। जबकि चालक और दो खलासियों को मामूली चोटें आईं। मामला चिल्हिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन तुलसीपुर से मुर्गियों का भार लेकर नौगढ़ की ओर जा रहा था। शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे गौहनिया चौराहे के पास पहुंचते ही चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और पिकअप सड़क किनारे पलट गई। बताया जा रहा है कि वाहन में लगभग 18 से 20 क्विंटल मुर्गियां लदी थीं, जो उसकी क्षमता से अधिक थीं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर जेसीबी मशीन बुलाई गई, जिसकी मदद से पलटे हुए वाहन को सीधा कर सड़क किनारे हटाया गया। इससे यातायात सुचारु हो सका। जीवित बची मुर्गियों को दूसरे पिकअप वाहन में लोड कर आगे भेजा गया। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना की मुख्य वजह ओवरलोडिंग मानी जा रही है। पिकअप में उसकी पासिंग क्षमता से अधिक मुर्गियां लादी गई थीं, जिसके कारण वाहन असंतुलित हो गया और चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments