HomeUncategorizedजिलाधिकारी ने जूम मीटिंग कर जनपद में डीजल एवं पेट्रोल की सूचारू...

जिलाधिकारी ने जूम मीटिंग कर जनपद में डीजल एवं पेट्रोल की सूचारू रूप से आपूर्ति कराये जाने के दिये निर्देश*

* जनपद में डीजल एवं पेट्रोल की सूचारू रूप से आपूर्ति कराये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय, समस्त ऑयल कम्पनी एच0पी0सी0एल0, बी0पी0सी0एल0 एवं आई0ओ0सी0एल0 के विक्रय प्रबन्धक एवं आपूर्ति निरीक्षकों के साथ जूम मीटिंग की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त विक्रय प्रबन्धक अपने-अपने ऑयल कम्पनियों के जनपद में स्थापित पेट्रोल पम्पों को ड्राई न होने दें, तथा शहर के आस-पास के पेट्रोल पम्प किसी भी दशा में ड्राई न होने पाये। समस्त पूर्ति निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर ईंधन आपूर्ति पर सतत निगरानी बनाये रखें। समस्त विक्रय प्रबन्धक ड्राई होने से एक दिन पूर्व ही ईंधन की आपूर्ति पम्प को उपलब्ध कराये।
उन्होने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में शान्ति व्यवस्था बनाये रखतें हुए पुलिस बल को सक्रिय रखेगें। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में पर्याप्त डीजल पेट्रोल की आपूर्ति है। इसलिए जनपदवासी किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अवैध संग्रह करने वालों पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments