Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विद्या भारती राष्ट्र के सर्वांगीण विकास को समर्पित:बस्ती में प्रांत प्रचारक ने...

विद्या भारती राष्ट्र के सर्वांगीण विकास को समर्पित:बस्ती में प्रांत प्रचारक ने प्रधानाचार्य कार्ययोजना बैठक में कही बात

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग में शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रधानाचार्य कार्ययोजना बैठक का समापन हुआ। बैठक के अंतिम दिन शिशु शिक्षा समिति और जन शिक्षा समिति के प्रधानाचार्यों की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें शैक्षिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। समापन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा कि विद्या भारती राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य व्यक्तिगत नहीं, बल्कि राष्ट्र के समग्र विकास के लिए कार्य करना है। रमेश जी ने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री डॉ. सौरभ मालवीय ने अपने संबोधन में कहा कि विद्या भारती के विद्यालय ऊर्जा के केंद्र हैं और प्रधानाचार्य उनके केंद्र बिंदु होते हैं। उन्होंने विद्यालयों की गुणवत्ता, अनुशासन और परीक्षा परिणामों को उत्कृष्ट शिक्षा की पहचान बताया। डॉ. मालवीय ने अमृत महोत्सव के तहत प्रत्येक जनपद में शिशु मंदिर स्थापित करने के लक्ष्य की भी जानकारी दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश जी, प्रांतीय सेवा शिक्षा प्रमुख योगेश जी, जन शिक्षा समिति के अध्यक्ष विनोद कांत मिश्र और मंत्री दुर्गा प्रसाद अस्थाना सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया, जिसमें अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिमा सिंह को प्रमाणपत्र और 5100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के अंत में शिशु शिक्षा समिति के मंत्री डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। बैठक का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रदेश भर से आए प्रधानाचार्य, छात्रावास प्रमुख, आचार्य-आचार्याएं और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments