Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में CNG टेम्पो से टकराई बाइक, युवक जिंदा जला:भीषण धमाके के...

बहराइच में CNG टेम्पो से टकराई बाइक, युवक जिंदा जला:भीषण धमाके के साथ लगी आग, शादी का निमंत्रण देने जा रहा था


बहराइच में शुक्रवार सुबह नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर बाइक और टेम्पो की टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क से नीचे गिर गए और बाइक में आग लग गई। आग की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। मृतक की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के सोमईगौढ़ी निवासी राजेश कुमार (35) के रूप में हुई है। राजेश अपनी रिश्तेदारी में शादी का निमंत्रण देने जा रहे थे। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर कुड़वा के पास सामने से आ रहे सीएनजी टेम्पो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर मोतीपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया और घायल युवक को इलाज के लिए मोतीपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हालांकि, चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments