महराजगंज के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भागाटार में 17 अप्रैल 2026 को छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान फेज़ 5.0 के द्वितीय चरण और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत हुआ। इसमें व्यक्तिगत स्वच्छता और विभिन्न सरकारी योजनाओं पर संवाद किया गया। जेंडर स्पेशलिस्ट संजा देवी ने ‘हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन’ महिला कल्याण विभाग की ओर से कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने छात्राओं को तिरंगा भोजन, व्यक्तिगत साफ-सफाई के महत्व, इंटरनेट के सदुपयोग और बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद व नियमित दिनचर्या पर विस्तृत चर्चा की। संवाद के दौरान, छात्राओं को बेटियों के हित में संचालित सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, वन स्टॉप सेंटर और बाल संरक्षण इकाई के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, महत्वपूर्ण टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से बताया गया, ताकि वे जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग कर सकें। अक्षय तृतीया सप्ताह के अंतर्गत बाल विवाह एक कानूनी अपराध है, इस विषय पर भी छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 से संबंधित पम्पलेट और पोस्टर वितरित किए गए, जिससे उन्हें इस सामाजिक बुराई के प्रति सचेत किया जा सके। इस कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिका प्रतिमा पटेल, सुनीता जायसवाल, सीमा पांडेय, पुष्पा शुक्ला, वीरेंद्र भारती, सुनील पांडेय और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
छात्राओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी दी गई:महराजगंज में व्यक्तिगत स्वच्छता और सरकारी योजनाओं पर भी संवाद हुआ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












