#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम के अवसर पर लगभग 115 ताजियों को विभिन्न कर्बलाओं में दफन किया गया। यह प्रक्रिया रामनगर, भोलापुर, रामपुर मुडडी, खैरा, सोनबरसा, बड़ोखर, देईडीहा, हसनापुर और कोठली, मझौवा रामप्रसाद, सहित कई स्थानों पर संपन्न हुई। अकीदतमंदों ने “या हुसैन” की सदाओं के बीच ताजियों का जुलूस निकाला। धार्मिक परंपरा के अनुसार, इन ताजियों को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। सीओ रुधौली कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी महेश सिंह, चौकी प्रभारी असनहरा जितेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी भानपुर सत्येंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार पंकज कुमार और नायब तहसीलदार पूजा वर्मा सहित कई अधिकारी मौके पर मुस्तैद रहे। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत कर अपनी अकीदत पेश की। मोहर्रम की सभी रस्में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं, और कई कर्बलाओं पर मेलों का भी आयोजन किया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के सोनहा क्षेत्र में 115 ताजिये दफन:मोहर्रम पर कर्बला में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












