Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में मुहर्रम पर ताजिया जुलूस:ताल बघौडा क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल, कर्बला...

श्रावस्ती में मुहर्रम पर ताजिया जुलूस:ताल बघौडा क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल, कर्बला में अदा की गईं रस्में


श्रावस्ती में मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न गांवों से ताजिया जुलूस निकाले गए। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने ताजिया के साथ कर्बला पहुंचकर धार्मिक रस्में अदा कीं। गुलरा, परसोहन, हेमपुर, पिपरहवा, भुतना, गुरवा और भरथा कला सहित कई गांवों से ताजिया जुलूस पिपरवार स्थित कर्बला पहुंचे। यहां लोगों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए पूरी श्रद्धा और अकीदत के साथ रस्में निभाईं। कुछ स्थानों पर निर्धारित मानक से अधिक आकार की ताजिया होने के कारण जुलूस को आगे बढ़ाने में थोड़ी परेशानी हुई। बड़े आकार की ताजिया निकालने के दौरान लोगों को सावधानी बरतनी पड़ी, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा। हालांकि ग्रामीणों और प्रशासन के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कर्बला परिसर में हर साल की तरह इस बार भी मेले का आयोजन किया गया। आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने खरीदारी की, वहीं बच्चों ने झूले, खिलौने और अन्य मनोरंजन के साधनों का आनंद लिया। चौकी इंचार्ज राजपुर मोड़ वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि मुहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सभी जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाले गए। लोगों से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की गई थी, जिसका ग्रामीणों ने पूरा सहयोग किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। मुहर्रम का आयोजन क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने इसे त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व बताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments