#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पोखरा के चंदोताल के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों में भोयर निवासी सुमित और बनकटिया निवासी हरिनाम शामिल हैं। उन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से सीएचसी कप्तानगंज भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। खबर लिखे जाने तक सुमित और हरिनाम की हालत नाजुक बनी हुई थी। यह घटना मंगलवार शाम लगभग 7:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि मोहर्रम का त्योहार होने के कारण दोनों घायल मोहर्रम का मेला देखकर वापस लौट रहे थे, तभी चंदोताल के पास यह हादसा हुआ। हादसे के बाद पोखरा से नगर को जोड़ने वाली सड़क पर काफी देर तक जाम लग गया, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती: दो बाइकों की टक्कर में चार घायल:चंदोताल के पास हादसा, दो की हालत नाजुक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












