श्रावस्ती में मोहर्रम के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार शाम को जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने जिले के कई कर्बला और ताज़िया स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जमुनहा क्षेत्र के नसीरगंज, बदला चौराहा और हरबंशपुर सहित कई स्थानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, रोशनी और आवागमन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। डीएम और एसपी ने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्षों को मोहर्रम के दौरान पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। जिलाधिकारी ने लोगों से शांति, भाईचारे और सौहार्द के साथ मोहर्रम मनाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरों और सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम-एसपी ने कर्बला स्थलों का निरीक्षण किया:मोहर्रम से पहले सुरक्षा और व्यवस्थाएं जांचीं, दिए निर्देश
RELATED ARTICLES












