HomeHealth & Fitnessअधिवक्ता संघ उतरौला 2026-27: सभी पदों पर नामांकन दाखिल, शनिवार को होगी...

अधिवक्ता संघ उतरौला 2026-27: सभी पदों पर नामांकन दाखिल, शनिवार को होगी जांच

उतरौला (बलरामपुर)। अधिवक्ता संघ उतरौला की वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष और महामंत्री समेत सभी पदों पर शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी शंभू लाल गुप्त ने बताया कि नामांकन प्रपत्रों की जांच शनिवार को की जाएगी।

अध्यक्ष पद पर तीन दावेदार  
अध्यक्ष पद के लिए विजय प्रकाश श्रीवास्तव, प्रह्लाद यादव और नरेंद्र प्रताप वर्मा ने नामांकन दाखिल किया।

महामंत्री पद पर भी त्रिकोणीय मुकाबला
महामंत्री पद के लिए रवि शंकर मिश्र, मोहिबुल्लाह खान और राम देव मौर्य ने पर्चा भरा।

अन्य पदों पर नामांकन  
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कमल किशोर गुप्त, चंद्रभान मिश्र और प्रमोद सोनी ने नामांकन किया। संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए बृजेश कुमार वर्मा, विनीश गुप्त, सर्वेश जायसवाल, सोनू गुप्त और सत्यदेव चौधरी मैदान में हैं। 

कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर वासुदेव वर्मा और रमाशंकर मौर्य ने नामांकन दाखिल किया। उप कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए मारुतिनंदन और कोषाध्यक्ष पद के लिए सतीश चंद्र वर्मा ने पर्चा भरा।

कार्यकारिणी सदस्यों के लिए नामांकन  
वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पदों के लिए इशरत अबरार, भुग्गुल प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद, अब्दुल कय्यूम, सुरेश श्रीवास्तव और कुंवर जी ने नामांकन किया। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पदों पर सुनील तिवारी, दिवाकर विक्रम उदय, विनय श्रीवास्तव, राधेश्याम यादव, रवि कुमार गुप्त, गजनफर अली और शहनाज रिजवी ने नामांकन दाखिल किया।चुनाव प्रक्रिया में अधिवक्ता आरिफ अली, अरनब सिंह आदि ने सहयोग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments