Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बक्शी गांव में बिस्वां का जुलूस निकला:मातमी माहौल में ताजिए सुपुर्द-ए-खाक किए...

बक्शी गांव में बिस्वां का जुलूस निकला:मातमी माहौल में ताजिए सुपुर्द-ए-खाक किए गए


रामनगर सेमरा नानपारा: नवाबगंज के बक्शी गांव में बृहस्पतिवार शाम करीब 5 बजे हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में ‘बिस्वां’ मनाया गया। यह आयोजन मातमी माहौल में हुआ। इस दौरान ताजिएदारों ने जुलूस निकाला। अकीदतमंदों ने अलम दुल दुल के साथ मातम किया और जंजीरों से भी मातम करते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्त की। जुलूस के बाद, कर्बला में ताजिए सुपुर्द-ए-खाक किए गए। ये ताजिए नवाबगंज के मनसुख गांव स्थित कर्बला में दफन किए गए। गोबिंदापुर पंडित के मजरा बक्शी गांव में भी हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत पर बिस्वां मनाया गया। इस अवसर पर ब्रीफ शाह, असफाक खान, पैगंबर खान, जैनुल आबेदीन, दिनेश कुमार और जावेद खान सहित गांव के कई लोगों ने घरों में फातिहा और कुरान खानी का आयोजन किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments