#बस्ती_न्यूज
बस्ती में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत और 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार शाम 5 बजे बस्ती में एक मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना था। बैठक की अध्यक्षता मुख्य मंडल प्रभारी धर्मदेव प्रियदर्शी ने की। मुख्य अतिथि और बस्ती, गोरखपुर, देवीपाटन मंडल के प्रभारी तथा पूर्व राज्यसभा सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि बसपा कार्यकर्ताओं के दम पर 2027 में प्रदेश में मजबूत सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने पदाधिकारियों से बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन को और सक्रिय करने, नियमित समीक्षा करने तथा पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि सुधीर कुमार भारती ने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और बसपा कार्यकर्ताओं व मतदाताओं के सहयोग से 2027 में सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाने का आग्रह किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भगवानदास, लालचंद निषाद, के.के. गौतम, कल्पनाथ बाबूजी, संजय धूसिया और राजकुमार कुरील ने कहा कि संगठन की मजबूती ही बसपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर सक्रिय संगठन तैयार करने और यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि कोई भी मतदाता पार्टी से जुड़ने से वंचित न रहे। जिलाध्यक्ष जयहिंद गौतम ने बताया कि मंडलीय समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों को तेजी से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में बसपा ने मंडलीय समीक्षा बैठक की:2027 चुनाव के लिए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












