बृजमनगंज के खंड विकास कार्यालय पर शुक्रवार दोपहर ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रांतीय आह्वान पर कलम बंद हड़ताल की। उन्होंने खंड विकास अधिकारी कृष्ण कांत शुक्ला को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा। रोजगार सेवकों ने ज्ञापन में बताया कि उन्हें पिछले आठ माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इस संबंध में वे पहले भी कई बार मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। इसी कारण, संगठन के प्रांतीय आह्वान पर ग्राम रोजगार सेवक 17 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता, वे आंदोलन जारी रखेंगे। सेवकों ने यह भी मांग की कि जब तक उन्हें प्रांतीय स्तर से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिलता, तब तक उन पर किसी भी प्रकार का कार्य करने का दबाव न बनाया जाए। इस दौरान हड़ताल में ग्राम रोजगार सेवक रिंकू, सतरजीत लोधी, अरविंद कुमार, रंभा सिंह, राम मिलन प्रजापति और लक्ष्मी सिंह सहित समस्त ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
ग्राम रोजगार सेवकों की कलम बंद हड़ताल:बृजमनगंज में 8 माह का मानदेय बकाया, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











