Homeदेश (National)'लीडर और डिप्टी लीडर दोनों गायब', राघव चड्ढा ने संजय सिंह और...

‘लीडर और डिप्टी लीडर दोनों गायब’, राघव चड्ढा ने संजय सिंह और अशोक मित्तल को घेरा

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कुछ दिन पहले ही पार्टी ने राज्यसभा में उन्हें डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया था। उनकी जगह अशोक मित्तल को नया डिप्टी लीडर नियुक्त किया था। अब शुक्रवार को राज्यसभा में राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी को असहज करने वाला बयान दे डाला।

चड्ढा ने तंज कसा, ‘जिस पार्टी से मैं जुड़ा हूं, उसके नेता सदन में मौजूद नहीं हैं। नए नियुक्त डिप्टी लीडर भी उपस्थित नहीं हैं। मैं उस पार्टी का हाल ही में हटाया गया डिप्टी-लीडर हूं। मैं सदन में उपस्थित हूं।’ राघव चड्ढा ने आगे कहा कि मुझे बोलने का मौका देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

यह भी पढ़ें: कोई सोना देगा, कोई सिलेंडर, तमिलनाडु में क्या-क्या दांव चल रहीं हैं पार्टियां?

दरअसल, आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटाने के अलावा सदन में उनके बोलने का समय भी कम कर दिया था। शुक्रवार को राघव चड्ढा ने बोलने का मौका देने पर राज्यसभा सभापति का न केवल धन्यवाद किया, बल्कि कुछ मिनट अधिक समय देने का अनुरोध भी किया।

राघव चड्ढा ने हरिवंश नारायण सिंह को तीसरी बार राज्यसभा उपसभापति बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘मेरा व्यक्तिगत रिश्ता हरिवंश के साथ थोड़ा खट्टा-मीठा रहा है। अपनी तरफ से प्रयास करूंगा कि उनके इस कार्यकाल के दौरान ये खट्टा-मीठा रिश्ता मीठा-मीठा रिश्ता बने। खटास रिश्तों से समाप्त हो।’

आगे यह भी कहा कि उनसे अनुरोध करूंगा कि जब हमारा समय समाप्त हो जाता है और वह घंटी बजा देते हैं तो उसके बाद भी 1, 2, 3 मिनट ज्यादा देंगे तो हम अपनी बात और मजबूती से रख पाएंगे। राघव चड्ढा ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन को भी बधाई दी और कहा कि जब से आपने कार्यभार संभाला है, हम सांसदों को सदन में शून्यकाल के दौरान बोलने के लिए पर्याप्त समय मिलता है।

यह भी पढ़ें: गिरफ्तारी से नहीं बच पाएंगे पवन खेड़ा? सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मायने समझिए

राज्यसभा में संजय सिंह आम आदमी पार्टी के नेता हैं। 2 अप्रैल से अशोक कुमार मित्तल डिप्टी लीडर हैं। राघव चड्ढा ने दोनों की गैर-मौजूदगी का मुद्दा उठाकर पार्टी नेतृत्व को घेरने का प्रयास किया। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने जब राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटाया था, तब आरोप लगाया था कि राघव चड्ढा पीएम मोदी की आलोचना से बचते हैं। वह डर गए हैं। बाद में चड्ढा ने एक वीडियो शेयर करके सभी आरोपों का खंडन किया था।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments