Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)स्टेयरिंग फेल होने से कंबाइन 10 फीट नीचे पलटी:शिकारपुर-सिंदुरिया मार्ग पर हादसा,...

स्टेयरिंग फेल होने से कंबाइन 10 फीट नीचे पलटी:शिकारपुर-सिंदुरिया मार्ग पर हादसा, एक व्यक्ति घायल


महराजगंज जनपद के शिकारपुर चौकी अंतर्गत शिकारपुर-सिंदुरिया मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे एक कंबाइन मशीन अनियंत्रित होकर 10 फीट नीचे पलट गई। इस हादसे में कंबाइन पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, कंबाइन का स्टेयरिंग फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। स्टेयरिंग ने काम करना बंद कर दिया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और मशीन सड़क किनारे लगभग 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कंबाइन धुलाई सेंटर से बल्लों खास स्थित अपने घर की ओर जा रही थी। हादसे में परसा निवासी गोपाल के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल गोपाल को कंबाइन से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए महराजगंज अस्पताल भेजा। यह कंबाइन मशीन बल्लों खास निवासी शैलेन्द्र जायसवाल पुत्र चुन्नी जायसवाल की बताई जा रही है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments