HomeHealth & Fitnessएपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट

एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट

  • कश्मीरी माइग्रेंट और एनआरआई की हुई काउंसलिंग
लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बुधवार को बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कश्मीरी माइग्रेंट एवं एनआरआई अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई। काउंसलिंग प्रक्रिया सुबह दस बजे से प्रारंभ की गयी। इस दौरान प्रमाणपत्रों की जांच के बाद रैंक के अनुसार सीट आवंटन किया गया। एनआरआई के दो छात्रों को आईईटी लखनऊ में सीट आवंटित की गयी। वहीं, कश्मीरी माइग्रेंट में पंजीकृत 39 अभ्यर्थियों में 16 काउंसलिंग कराने पहुंचे। जिसमें से 12 को आईईटी, कैस, केएनआईटी सुल्तानपुर, यूपीटीटीआई, बीआई ई टी के अलावा अन्य संस्थानों में सीट आवंटन की गयी।
 
सीट आवंटन के बाद सभी अभ्यर्थियों को कॉलेज में जाकर फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी। माननीय कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के निर्देशन में हुई काउंसलिंग प्रक्रिया का समन्वय प्रो0 एसपी शुक्ला एवं प्रो0 ओपी सिंह ने किया। इस दौरान डॉ0 एसएस सोम, डॉ0 अनुज कुमार शर्मा, डॉ0 प्रदीप कुमार, डॉ0 पुष्कर त्रिपाठी, अभिषेक नागर, ने सहयोग प्रदान किया।
 
ब्लॉकचेन तकनीकी के माध्यम से नैड पर डिग्रियां की गई अपलोड
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफ़ेसर दीपक नगरिया ने बताया कि रिकॉर्ड रूप से जून में ही सभी पाठ्यक्रमों के रिजल्ट घोषित कर दिए गए. इस कार्य में परीक्षा विभाग की पूरी टीम ने सहयोग प्रदान किया. वही दीक्षांत समारोह के दौरान ब्लॉकचेन तकनीकी के माध्यम से नैड पर डिग्रियां अपलोड की गई. इस कार्य में नैड की ओर से स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रशांत कुमार  ने डाटा अपलोड करने में मदद प्रदान की।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments