HomeHealth & Fitnessअसलम नगर में विधायक ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास, ग्रामीणों ने...

असलम नगर में विधायक ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास, ग्रामीणों ने किया स्वागत 

  • विधायक ने जल्द ही नहर की सफाई का दिया आश्वासन 

नगराम लखनऊ। नगराम क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढा के असलम नगर में पक्की सड़क से परशुराम विश्वकर्मा के घर तक लगभग 300 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर ग्रामीण उपस्थित रहे विधायक मोहनलालगंज अमरेश कुमार रावत का ग्रामीणों ने स्वागत किया।

इस अवसर पर समाजसेवी बीजक प्रकाश अरविंद कुमार रावत फूलचंद वर्मा सुजीत कुमार अमन कुमार परमजीत विश्वकर्मा राम आसरे नेता संजय कुमार छोटेलाल सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे विधायक अमरेश कुमार रावत ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह अवगत कराया कि भारतीय जनता पार्टी की  महत्वाकांक्षी योजनाएं गांव तक पहुंचाई जा रही हैं कैंप लगाकर हर प्रकार की समस्याएं निपटाई जा रही हैं कच्चे मार्गों को सड़क व खड़ंजे में तब्दील किया जा रहा है इंटरलॉकिंग सड़क के शिलान्यास होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है ।

ग्रामीणों को कीचड़ में रास्ते से आना जाना पड़ता था इस नवनिर्मित सड़क के निर्माण होने से ग्रामीणों के आवागमन में आसानी होगी वही ग्रामीणों ने विधायक अमरेश कुमार रावत का तालिया बजाकर संबोधन किया इस अवसर पर प्रधान दिग्विजय सहित सैकड़ो सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे इंटरलॉकिंग सड़क के उद्घाटन से ग्रामीणों में एक नई खुशी उजागर हुई है ग्रामीण क्षेत्र में इस सड़क के बन जाने से आवागमन सुरक्षित और प्रभावशाली रहेगा असलम नगर गांव के सैकड़ो ग्रामीणों ने विधायक का आभार प्रकट किया और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के किसान नेता हरपाल सिंह उपस्थित रहे किसानों ने अमरेश कुमार रावत  को अपने किसान साथियों के साथ मिलकर नहर में पानी न आने की समस्या बताया विधायक ने जल्द ही नहर की सफाई करने का आश्वासन दिया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments