गोंडा/ श्रावस्ती ।बैठक के दौरान प्रत्येक लंबित प्रकरण में की गई कार्रवाई, विवेचना की प्रगति एवं अपेक्षित कार्यवाही की बिंदुवार समीक्षा की गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा नकबजनी की घटनाओं के प्रभावी अनावरण, संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा गुमशुदा बच्चों की बरामदगी हेतु प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित प्रकरणों का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित करने तथा विवेचना में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए विवेचकगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा अशोक कुमार द्वारा जनपद बहराइच व श्रावस्ती के विवेचकगण के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर नकबजनी की घटनाओं के अनावरण एवं गुमशुदा बच्चों की बरामदगी से संबंधित लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












