#बस्ती_न्यूज
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में बस्ती रेलवे स्टेशन के पीछे शुक्रवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। यह शव लखनौरा गांव से गुजर रही सड़क पर पाया गया। सूचना मिलने पर पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल की मर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है। पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष जयदीप दूबे ने बताया कि मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या वस्तु नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक अक्सर इसी इलाके में घूमता रहता था और कल भी उसे यहीं देखा गया था। वह दुबला-पतला और अस्वस्थ दिख रहा था।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव:पुलिस ने शिनाख्त के लिए मर्चुरी रूम में रखवाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












