HomeUncategorizedराजा वीरेन्द्रकान्त सिंह स्नाकोत्तर महाविद्यालय भिनगा में वृहद रोजगार मेले का हुआ...

राजा वीरेन्द्रकान्त सिंह स्नाकोत्तर महाविद्यालय भिनगा में वृहद रोजगार मेले का हुआ आयोजन

मा0 विधायक एवं जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ

देश एवं प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु प्रतिबद्ध-मा0 विधायक

श्रावस्ती। उ०प्र० रोजगार मिशन के अर्न्तगत जिला सेवायोजन कार्यालय श्रावस्ती के द्वारा आज राजा वीरेन्द्रकान्त सिंह स्नाकोत्तर महाविद्यालय भिनगा में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्रावस्ती रामफेरन पाण्डेय, जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं राजा भिनगा के पुत्र राजकुमार सिंह ने मा सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारम्भ किया। इस दौरान मा0 विधायक एवं जिलाधिकारी ने 10 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किया। उक्त मेले में कुल 18 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, कम्पनियों द्वारा 496 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया मेले में कुल 882 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें से एक दिव्यांग अभ्यर्थी का चयन फ्लिपकार्ट कम्पनी नोएडा में हुआ।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि देश एवं प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु प्रतिबद्ध है। इसके लिए जिला एवं ब्लाक स्तर पर वृहद रोजगार मेंले का आयोजन किया जा रहा है। जिससे पात्र युवक/युवतियों का चयन कर उन्हें रोजगार से जोड़ा जा सके और मा0 प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, परियोजना निदेशक अश्वनी सोनकर, सहायक निदेशक राजीव कुमार सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी बहराइच संजय कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाब चन्द्र मौर्या एवं जिला सेवायोजन अधिकारी श्रावस्ती सचिन चौधरी एवं देवीपाटन मण्डल, बहराइच व श्रावस्ती के कर्मचारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments