*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के कुशल निर्देशन में द्वारा अपराध एवं अपराधियों/वारण्टियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* व *क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डा0 श्री जितेन्द्र कुमार* के पर्यवेक्षण व *थानाध्यक्ष को0 जरवा योगेश प्रताप सिंह* के कुशल नेतृत्व में-
थाना को0जरवा पुलिस टीम द्वारा थाना तुलसीपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 203/25 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मुकेश मौर्या पुत्र नंगे मौर्या नि0 गंगापुर थाना हर्रैया जनपद बलरामपुर जो लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये फरार चल रहा था जिसके विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा एनबीडब्लू वारण्ट भी जारी किया गया था एवं पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर द्वारा अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध 10,000 रूपये का पुरुस्कार घोषित किया गया था, उपरोक्त अभियुक्त को जिला राजकोट गुजरात राज्य से गिरफ्तार किया गया एवं ट्राजिट रिमाण्ड प्राप्त कर माननीय न्यायालय बलरामपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*संक्षिप्त विवरण* अभियुक्त मुकेश मौर्या उपरोक्त अपने गैंगलीडर अनूप कुमार शुक्ला पुत्र त्रिलोकीनाथ शुक्ला निवासी गोदहना थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर व गैंग के अन्य 17 सदस्यो के साथ मिलकर वन क्षेत्र के खैर की प्रतिबन्धित लकड़ियो का आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए अवैध कटान कराता था। मुकदमा उपरोक्त सितम्बर 2025 में पंजीकृत किया गया था, जिसमें गैंगलीडर व अन्य अभियुक्तो को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा चुका था तथा अभियुक्त मुकेश मौर्या अभियोग उपरोक्त पंजीकृत होने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। जिसके विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा एनबीडब्लू वारण्ट भी जारी किया गया था एवं पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर द्वारा अभियुक्त मुकेश मौर्या के विरुद्ध 10,000 रूपये का पुरुस्कार घोषित किया गया था।
*नाम पता अभियुक्त-*
1.मुकेश मौर्या पुत्र नंगे मौर्या नि0 गंगापुर थाना हर्रैया जनपद बलरामपुर उम्र करीब 21 वर्ष
गिरफ्तारकर्ता टीम
1.उ0नि0 श्री जीउत यादव
2.हे0कां0 संतोष कुमार
3.रि0 का0 आयुष मिश्रा












