सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाने में शुक्रवार को तीन बाइकों की नीलामी की गई। इस नीलामी से जीएसटी सहित कुल 16,520 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। दरअसल, नीलामी के लिए एक समिति गठित की गई थी, जिसमें नायब तहसीलदार विष्णु प्रताप, सीओ डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा और पीटीओ सिद्धार्थनगर मुजफ्फर हुसैन सिद्दीकी शामिल थे। इन तीनों बाइक की नीलामी थाना परिसर में की गई। इससे प्राप्त राजस्व को राजकीय कोषागार में जमा कराया जाएगा।
भवानीगंज थाने में तीन बाइक की नीलामी:16 हजार का राजस्व मिला; नायब तहसीलदार और सीओ मौजूद रहे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












