नवाबगंज-नानपारा मार्ग पर शुक्रवार रात तेज हवाओं के कारण एक आम का पेड़ विद्युत पोल और तारों पर गिर गया। इससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। यह घटना नवाबगंज क्षेत्र में रात करीब 11:40 बजे हुई। रामनगर सेमरा नानपारा नवाबगंज के पास 33 केवी की हाई टेंशन लाइन पर आम का पेड़ गिरने से एक विद्युत पोल टूट गया और तारें नीचे गिर गईं। पेड़ और टूटे हुए पोल-तार सड़क पर बिखर जाने के कारण नवाबगंज से नानपारा जाने वाला मार्ग अवधूत गाँव चौराहा के पास पूरी तरह बंद हो गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में जेई बृजेश कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरे हुए विद्युत पोल और तारों को हटाने तथा मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही मार्ग और विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
नवाबगंज-नानपारा मार्ग पर आफत का पेड़:हाईटेंशन लाइन पर गिरा आम का पेड़, यातायात और बिजली आपूर्ति ठप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












