महादेवा गांव में शुक्रवार को एक नई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों और युवाओं को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण मिल सके। लाइब्रेरी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। यहां छात्र-छात्राएं निशुल्क आकर अध्ययन कर सकते हैं। शांत वातावरण, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था और विभिन्न विषयों की पुस्तकों की उपलब्धता इसे खास बनाती है। लाइब्रेरी में कक्षा 1 से 12 तक की पाठ्यपुस्तकों के साथ हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की तैयारी के लिए भी सामग्री रखी गई है। प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, रेलवे, यूपी पुलिस, आर्मी, सीटेट, टीईटी और बैंकिंग की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी जरूरी किताबें उपलब्ध हैं। इसके अलावा सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स से जुड़ी सामग्री भी छात्रों को दी जा रही है। छोटे बच्चों के लिए कहानी की किताबें और ज्ञानवर्धक साहित्य भी रखा गया है, जिससे उनका बौद्धिक विकास हो सके। युवाओं को रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी भी इस लाइब्रेरी के माध्यम से मिल रही है। यह लाइब्रेरी पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शहरी स्तर की शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे बच्चों के भविष्य को नई दिशा मिलेगी।
महादेवा में नई लाइब्रेरी शुरू:गांव के बच्चों को मिलेगा शहर जैसा पढ़ाई का माहौल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












