Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिरसिया में युवक का सिर धड़ से अलग:अज्ञात वाहन की टक्कर से...

सिरसिया में युवक का सिर धड़ से अलग:अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर मौत, दो घायल


श्रावस्ती के सिरसिया थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। मृतक की पहचान ककरदरी निवासी राजू गौतम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजू गौतम भीमराव अंबेडकर पार्क लाल बघौड़ा से अंबेडकर जयंती मनाकर अपने घर लौट रहे थे। इस हादसे में सीताराम और गगन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना खैरी तराई के सैनिक रोड पर हुई। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। राजपुर मोड़ चौकी प्रभारी दीपक गिरी ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments