#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केसवारा में शनिवार शाम एक रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। इस घटना में झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सारा सामान और एक बाइक जलकर राख हो गई। यह झोपड़ी केशवारा गांव निवासी रोहित और सोहित पुत्रगण भोजई की थी। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट इंजन चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग की चपेट में आने से एक बाइक, दो साइकिल, अनाज, बर्तन, बक्से, चारा मशीन, कपड़े, बिस्तर और महत्वपूर्ण कागजात पूरी तरह जल गए। सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान का आकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन रुधौली को सौंप दी है। लेखपाल ने बताया कि आग से दोनों भाइयों को काफी नुकसान हुआ है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
वाल्टरगंज में रिहायसी झोपड़ी में आग लगी:बाइक और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












