Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)माझा में आबकारी-पुलिस की संयुक्त दबिश:157 लीटर अवैध शराब बरामद, एक युवक...

माझा में आबकारी-पुलिस की संयुक्त दबिश:157 लीटर अवैध शराब बरामद, एक युवक गिरफ्तार

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के माझा क्षेत्र में आबकारी विभाग और छावनी पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान टीम ने 157 लीटर अवैध शराब बरामद की और 3000 किलोग्राम लहन (कच्ची शराब बनाने का मिश्रण) को मौके पर ही नष्ट कर दिया। यह दबिश आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत दी गई। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बनाने वाली चार भट्ठियों को भी तोड़ा गया। छावनी थाने में इस संबंध में चार अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। रेडवल गांव से राममिलन नामक एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई छावनी थाना क्षेत्र के छतौना माझा में की गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार को मुखबिर की सूचना पर बस्ती आबकारी स्पेक्टर अंगद गौड़ के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम विक्रमजोत चौकी क्षेत्र के छतौना गांव के माझा पहुंची। हालांकि, शराब कारोबारियों को दबिश की भनक लग गई और वे अपनी फैक्ट्रियां छोड़कर भाग निकले।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments