Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार का सिर धड़ से अलग:श्रावस्ती में पीछे...

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार का सिर धड़ से अलग:श्रावस्ती में पीछे बहनोई का बायां पैर कटा, टेंपो से बचने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई बाइक


श्रावस्ती में सड़क हादसे में एक बाइक सवार का सिर धड़ से अलग हो गया। सिर कटने के बाद थोड़ी देर धड़ सड़क पर छटपटाता रहा फिर शांत हो गया। वहीं बाइक पर पीछे बैठे दूसरे युवक का बायां पैर घुटने के ऊपर से कट गया। बता दें कि दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच सिरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी तराई मार्ग पर एक ऑटो से बचने के प्रयास में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की सिर धड़ से अलग होने से मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की आवाज सुनकर पास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घायल को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानिए पूरा मामला मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी गांव के रहने वाले राजू गौतम (27) शनिवार को दो रिश्तेदारों के साथ अपनी बहन के घर गए थे। रात में घर लौटते समय उनकी बाइक पर बहनोई सीताराम और एक अन्य रिश्तेदार भी सवार बैठे थे। घर से लगभग 10 किलोमीटर पहले एक टेंपो को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक राजू गौतम का सिर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा। धड़ अलग होने के बाद भी कुछ देर तक सड़क पर पड़ा छटपटाता रहा, फिर कुछ देर में शांत हो गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे उनके बहनोई सीताराम का बायां पैर घुटने के ऊपर से कटकर अलग हो गया। वहीं दूसरा रिश्तेदार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की आवाज सुनकर पास के गांव वाले मौके पर पहुंचे। इतना भयानक हादसा देख सभी हैरान रह गए। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि राजू गौतम अपने दो भाइयों में बड़े थे। उनका छोटा भाई वीरेंद्र (10) अभी पढ़ाई करता है।राजू की शादी हो चुकी थी और उनका एक साल का बेटा भी है। इस हादसे से परिवार में गहरा शोक है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। —————————————— ये खबर भी पढ़ेंः- कानपुर में पिता ने जुड़वा बेटियों की हत्या की:घर में गला रेता, फिर खुद पुलिस बुलाई; पत्नी को कमरे में घुसने नहीं देता था कानपुर में खौफनाक वारदात हुई है। रविवार तड़के एक युवक ने अपनी 11 साल की जुड़वा बेटियों की हत्या कर दी। पिता ने फ्लैट में बेटियों का गला रेतकर उन्हें मार डाला। फिर खुद ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments