बहराइच: प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शनिवार को बहराइच दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को ‘एक्सीडेंटल सांसद’ बताया। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जनता राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेती है। उनके अनुसार, राहुल गांधी को राजनीति या भारतीय संस्कृति का ज्ञान नहीं है। वे केवल गांधी परिवार से संबंधित होने के कारण ही ‘एक्सीडेंटल सांसद’ हैं। मंत्री ने यह बयान राहुल गांधी द्वारा हाल ही में भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयानों के जवाब में दिया। इससे पहले, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सेवाओं की जानकारी ली और अस्पताल प्रशासन को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाओं को मरीजों तक पहुंचाने तथा उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह, विधायक सुभाष त्रिपाठी, विधायक सरोज सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, विधान परिषद सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी और पदम सेन चौधरी सहित कई नेता उपस्थित रहे।
राहुल गांधी ‘एक्सीडेंटल सांसद’:बहराइच में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह बोले- सिर्फ गांधी परिवार के होने से ही सांसद हैं
RELATED ARTICLES












