पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदया के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना धम्मौर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है ।
दिनांक 14.02.2026 को वादी श्री मो. सफीक खान पुत्र हारून निवासी ग्राम लौहर दक्षिण रसूलपुर, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर द्वारा ई-एफआईआर के माध्यम से सूचना दी गई थी कि उनके घर के बाहर टीनशेड के नीचे चारपाई पर रखा मोबाइल फोन अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना धम्मौर पर मु0अ0सं0-37/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई थी।
विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान घटना में प्रकाश में आए अभियुक्त संतोष चौरसिया पुत्र जगन्नाथ चौरसिया निवासी ग्राम कल्याणपुर, थाना पीपरपुर, जनपद अमेठी को दिनांक 06.06.2026 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए मोबाइल फोन को बेचकर प्राप्त धनराशि में से ₹1530/- बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. संतोष चौरसिया पुत्र जगन्नाथ चौरसिया निवासी ग्राम कल्याणपुर, थाना पीपरपुर, जनपद अमेठी
उम्र लगभग 36 वर्ष
*बरामदगी-*
• ₹1530/- (चोरी की धनराशि)
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 श्री कृष्ण कुमार तिवारी
2. हे0का0 मनोज कुमार यादव
3. का0 प्रदीप चौधरी












