श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह* के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर भरत पासवान* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह* के नेतृत्व में थाना कोतवाली भिनगा पुलिस टीम द्वारा वन कर्मियों पर जानलेवा हमला एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के अभियोग में वांछित *02 अभियुक्त एवं एक अभियुक्त की पत्नी* को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल एवं एक अवैध चाकू* बरामद किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण-* वन दरोगा विकास कुमार शुक्ला द्वारा थाना कोतवाली भिनगा पर तहरीर देकर बताया गया कि वन विभाग की टीम अण्टा-ककरदरी मार्ग पर नियमित गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान *मो. कासिम*, *सज्जन अली* तथा *मो. कासिम की पत्नी* द्वारा वन कर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। विरोध करने पर तीनों ने एक राय होकर वन कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी तथा मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान *मो. कासिम* ने अपने हाथ में लिए चाकू से वन दरोगा की गर्दन पर जान से मारने की नीयत से वार कर दिया। घटना के संबंध में थाना कोतवाली भिनगा पर *मु0अ0सं0 297/2026* धारा *121(1), 352, 351(3), 115(2), 109(1), 3(5) बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान *धारा 4/25 आयुध अधिनियम* की भी बढ़ोत्तरी की गई अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सज्जन अली* एवं *मो. कासिम की पत्नी* को दिनांक 27.06.2026* को अण्टा तिराहे से रामपुर जब्दी की ओर जाने वाले जंगल मार्ग स्थित रेंजर मजार के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके उपरांत दिनांक *28.06.2026* को मो. कासिम* को राजपुर जंगल जाने वाले नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त *मो. कासिम* के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP46C9449* तथा *एक अवैध चाकू* बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. सज्जन अली पुत्र शाहिद अली, निवासी रामनगर सेमरा थाना नवाबगंज, जनपद बहराइच।
2. मो. कासिम की पत्नी, निवासी रामपुर जब्दी, थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती।
3. मो. कासिम पुत्र गफ्फार निवासी रामपुर जब्दी थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती।
*बरामदगी-*
• घटना में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या *UP46C9449*।
• एक अदद अवैध चाकू।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री राज प्रकाश सिंह थाना को0 भिनगा
2. उ0नि0 अनुराग सिंह
3. उ0नि0 इन्द्रजीत यादव
4. हे0का0 रमेश चन्द
5. हे0का0 सुरेन्द्र कुमार
6. का0 साहिल
7. म0का0 सुशीला












