HomeUncategorizedपुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की समस्याओं...

पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की समस्याओं को सुनते हुए महत्वपूर्ण गोष्ठी; सोशल मीडिया दुरुपयोग पर सख्त चेतावनी*

पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा *श्री अशोक कुमार शुक्ला* एवं *पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह* द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की समस्याओं को सुनते हुए महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में *सोशल मीडिया* पर पुलिस कर्मियों द्वारा अवांछनीय वीडियो प्रसारण रोकने के साथ-साथ कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने पर विशेष जोर दिया गया। गोष्ठी के प्रमुख बिंदु में प्रमुखत: कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना गया। जिसमें वेतन विसंगति, अवकाश (लीव), महंगाई भत्ता (DA) से जुड़ी दिक्कतें तथा अन्य सेवा शर्त संबंधी समस्याओं के बारे में पूछा गया।

गोष्ठी में पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइन एवं विभिन्न यूनिट्स में किसी भी प्रकार के अवांछनीय क्रियाकलाप, शोषण या असंतोष को पनपने नहीं देने पर चर्चा की गई। यह भी जोर दिया गया कि यदि कर्मचारियों की वैध समस्याओं का समाधान समय पर हो जाए तो विभागीय अनुशासन बनाए रखना आसान होगा और सोशल मीडिया पर नकारात्मक सामग्री प्रसारित होने की संभावना कम हो जाएगी। *किसी भी कर्मचारी द्वारा अव्यवसायिक वीडियो, अश्लील चैट, अभद्र व्यवहार अथवा विभागीय छवि को हानि पहुंचाने वाली क्लिप सोशल मीडिया पर डाले जाने पर सख्त कार्रवाई करने के बारे में बताया गया।*

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि “पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुनना और उनका यथासंभव समाधान करना विभाग की प्राथमिकता है, ताकि कोई भी कर्मचारी असंतोष में कोई गलत कदम न उठाए।” उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने स्तर पर कर्मचारियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।बैठक में सभी थाना प्रभारी, प्रभारी निरीक्षक एवं यूनिट अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की और विभागीय अनुशासन तथा कर्मचारी कल्याण दोनों को साथ-साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इसके साथ ही समस्त थाना प्रभारी द्वारा थाना परिसर पर थाने पर नियुक्त समस्त अधिकारी कर्मचारियों को सोशल मीडिया पॉलिसी के संबंध में अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशन के पालन हेतु बताया गया।

गोष्ठी के दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार,समस्त शाखा प्रभारी, पुलिस लाइन/कार्यालय में नियुक्त करीब 100 अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments