Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती फोरलेन पर खड़ी कार से टकराई ऑटो:कप्तानगंज ओवरब्रिज पर चार घायल,...

बस्ती फोरलेन पर खड़ी कार से टकराई ऑटो:कप्तानगंज ओवरब्रिज पर चार घायल, एक जिला अस्पताल रेफर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के राष्ट्रीय राजमार्ग बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर कप्तानगंज ओवरब्रिज पर खड़ी एक कार से तेज रफ्तार ऑटो टकरा गई। इस हादसे में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह घटना तब हुई जब बस्ती के एक निजी अस्पताल से लौट रही एक महिला की तबीयत बिगड़ने पर कार चालक ने वाहन को कप्तानगंज ओवरब्रिज के किनारे रोका था। कार में सवार लोग महिला की मदद के लिए नीचे उतरे ही थे कि पीछे से आ रही एक अनियंत्रित ऑटो खड़ी कार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में सवार यात्रियों के साथ-साथ कार के पास खड़े लोगों को भी चोटें आईं। घायलों में ऑटो सवार तेनुआ, हर्रैया निवासी 45 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी राकेश, महुआ मिश्र निवासी 22 वर्षीय शिवम पुत्र राजकुमार और राजकुमार पुत्र बवाली शामिल हैं। हादसे में कार में सवार एक महिला भी घायल हुई, जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को फोरलेन से हटाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments