Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)एशिया कप ताइक्वांडो: भारत के आशुतोष त्रिपाठी ने जीता स्वर्ण:श्रावस्ती के सत्यम...

एशिया कप ताइक्वांडो: भारत के आशुतोष त्रिपाठी ने जीता स्वर्ण:श्रावस्ती के सत्यम ने श्रीलंका के खिलाड़ी को हराकर बढ़ाया मान


श्रावस्ती के ताइक्वांडो खिलाड़ी आशुतोष त्रिपाठी ‘सत्यम’ ने 9वीं एशिया कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने गोवा में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। यह चैंपियनशिप 26 से 28 जून तक गोवा के पेडेम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मापुसा में आयोजित की गई थी। सीनियर पुरुष अंडर-68 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में आशुतोष ने श्रीलंका के खिलाड़ी ज़ैद मोहम्मद को कड़े संघर्ष में पराजित किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान आशुतोष ने बेहतरीन तकनीक, तेज गति और मजबूत रणनीति का प्रदर्शन किया। उन्होंने सेमीफाइनल से लेकर फाइनल तक आत्मविश्वास के साथ मुकाबले जीते और खिताब अपने नाम किया। आशुतोष की यह जीत श्रावस्ती जनपद, उत्तर प्रदेश और पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि यह दर्शाती है कि छोटे शहरों के खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। आशुतोष त्रिपाठी इससे पहले भी कई ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। आशुतोष का कहना है कि यदि कोई खिलाड़ी लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरे जोश से खेलता है, तो उसे निश्चित रूप से सफलता मिलती है। इस ऐतिहासिक सफलता पर खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर है, और सभी ने उन्हें बधाई दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments