Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)माता-पिता समेत छोटे भाइयों को पीटा:दो सगे भाइयों पर लगा आरोप, बहराइच...

माता-पिता समेत छोटे भाइयों को पीटा:दो सगे भाइयों पर लगा आरोप, बहराइच पुलिस जांच में जुटी


बहराइच में खैरीघाट थाना क्षेत्र की वैवाही चौकी अंतर्गत दलजीतपुरवा ग्राम पंचायत के मजरा पंडित पुरवा में पारिवारिक विवाद के चलते दो सगे भाइयों पर अपने बुजुर्ग माता-पिता, दो छोटे भाइयों और भाभी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष ने वैवाही चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित बुजुर्ग दंपती बशीर और मोमिना के अनुसार, उनके बड़े बेटे मेराज और कंछेद पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। आरोप है कि पुलिस के लौटने के कुछ देर बाद मेराज और कंछेद लाठी-डंडे लेकर छोटे भाई सिराज के घर पहुंच गए, जहां माता-पिता रह रहे थे, और उन पर हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे सिराज और एक अन्य भाई के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान सिराज का मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। सिराज की पत्नी जब बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसे पसलियों में चोटें आईं। बुजुर्ग पिता बशीर का कहना है कि वह और उनकी पत्नी छोटे बेटे के साथ रह रहे हैं। उनका आरोप है कि बड़े बेटे इस बात को लेकर नाराज रहते हैं और उन पर दबाव बनाते हैं। वहीं, बुजुर्ग मां मोमिना ने आशंका जताई कि यदि वे बड़े बेटों के साथ रहने जाएं तो उनकी देखभाल नहीं होगी। पीड़ित सिराज ने वैवाही चौकी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, वैवाही चौकी प्रभारी शशि प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों को चौकी बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि यह पारिवारिक मामला है, यदि आपसी सहमति से समाधान नहीं निकलता है तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments