बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम सभा दौलतपुर में शीशम के पेड़ों की खुलेआम कटाई की जा रही है। यह मामला 19 अप्रैल 2026, रविवार को सामने आया।स्थानीय ठेकेदारों द्वारा यह कार्य बेखौफ होकर किया जा रहा है। एक ओर जहां सरकार बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर इन ठेकेदारों को पुलिस या वन विभाग का कोई भय नहीं दिख रहा। जब एक ठेकेदार से पेड़ों की कटाई के लिए लोडिंग-अनलोडिंग परमिट के बारे में पूछा गया, तो उसने आपत्तिजनक जवाब दिया, ‘तुम कौन होते हो पूछने वाले?’ आरोप है कि वन विभाग की इस ओर कोई नजर नहीं है, जिससे ठेकेदारों के हौसले बुलंद हैं। इस संबंध में वन विभाग को सूचना दे दी गई है। विभाग के अधिकारियों ने जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वन विभाग के दरोगा शाहिद मोहम्मद ने बताया कि वे जल्द ही मौके की जांच करेंगे। मौके पर कटे हुए शीशम के पेड़ भी देखे जा सकते हैं।
दौलतपुर में शीशम के पेड़ काटे जा रहे:वन दरोगा बोले- जल्द ही मौके पर जाकर जांच करेंगे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












