श्रावस्ती जनपद में रसोई गैस की किल्लत लगातार गंभीर बनी हुई है। सिलेंडर की कमी के कारण आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उपभोक्ता गैस एजेंसी के बाहर रात गुजारने को मजबूर हैं। तुलसीपुर स्थित भारत गैस एजेंसी के बाहर पिछले एक सप्ताह से सैकड़ों उपभोक्ता लाइन में लगे हुए हैं। लोग खुले आसमान के नीचे दरी-पन्नी बिछाकर रात गुजार रहे हैं। इस संबंध में एजेंसी संचालक अजय वर्मा ने बताया कि एजेंसी पर प्रतिदिन लगभग 100 गैस सिलेंडर ही उपलब्ध हो पाते हैं। जबकि उपभोक्ताओं की संख्या इससे कई गुना अधिक है। उन्होंने कहा कि सीमित आपूर्ति के कारण सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस की आपूर्ति में अनियमितता है। एजेंसी पर भीड़ नियंत्रण के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। सुबह से लाइन में लगने के बावजूद कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है, जिससे उनमें असंतोष बढ़ रहा है। शादी-ब्याह वाले घरों में इस संकट ने चिंता और बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि घरेलू काम तो किसी तरह चल रहा है, लेकिन बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति बढ़ाई जाए और व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
श्रावस्ती में एजेंसी के बाहर लोग गैस के लिए बैठे:रात से लाइन लगाने को मजबूर, उपभोक्ता परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












