#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक के महुआ लखनपुर स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रवासियों और ग्रामवासियों ने सामूहिक सहयोग से बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। भगवान परशुराम का विधिवत पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। पूजन संपन्न होने के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र दोनों के ज्ञाता थे। उन्हें वीरता, न्याय और मातृ-पितृ भक्ति का प्रतीक माना जाता है, जिनका जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। अनिल तिवारी युवा संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम का संदेश अन्याय और अधर्म के सामने न झुकने का है। उन्होंने युवाओं से इस महान विभूति के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में अनिल तिवारी, रामनाथ तिवारी, आशुतोष पांडेय, ध्रुव चंद तिवारी, अनिल पांडे, शिवम तिवारी, शुभम पांडेय, कोटेदार गुप्ता जी सहित क्षेत्र के कई युवा और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज में मनाई गई भगवान परशुराम जयंती:महुआ लखनपुर के ऐतिहासिक शिव मंदिर में हुआ आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












