Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मिशन शक्ति चौपाल में किशोरियों को किया जागरूक:कंचनपुर में बाल विवाह व...

मिशन शक्ति चौपाल में किशोरियों को किया जागरूक:कंचनपुर में बाल विवाह व दहेज उन्मूलन पर दिया जोर


मिठौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कंचनपुर में मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर किशोरियों को घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन के प्रति जागरूक करना रहा। चौपाल के दौरान हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन की जेंडर स्पेशलिस्ट संजा देवी ने किशोरियों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल विवाह से मानसिक और शारीरिक दोनों तरह के नुकसान होते हैं। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की। इस अवसर पर क्लस्टर कोऑर्डिनेटर नीता ने अक्षय तृतीया के महत्व के बारे में बताया और जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। वहीं, एएच काउंसलर विजयलक्ष्मी ने एचपीवी टीकाकरण के महत्व और इससे बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलावों और इस दौरान संतुलित आहार की आवश्यकता के प्रति भी किशोरियों को जागरूक किया।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments