HomeHealth & Fitnessचारधाम यात्रा : श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह, अब तक 19.52 लाख से...

चारधाम यात्रा : श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह, अब तक 19.52 लाख से अधिक पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह व आस्था देखी जा रही है। इस साल चारधाम के लिए अब तक कुल 19.52 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने विभिन्न धामों के लिए पंजीकरण कराया हैं।

रविवार शाम पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 6.80 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है,जबकि बद्रीनाथ के लिए 5.75 लाख, गंगोत्री के लिए 3.43 लाख, यमुनोत्री के लिए 3.33 लाख और हेमकुंड साहिब के लिए करीब 19 हजार पंजीकरण दर्ज किए गए हैं।

रविवार से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। यात्रा के शुरुआती दिनों में ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए 20 और 21 अप्रैल के लिए कुल 28,723 तीर्थयात्रियों का पंजीकरण कराया है।

उत्तराखंड के विभिन्न पंजीकरण केंद्रों पर भी यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। केवल एक दिन में 3,698 श्रद्धालुओं ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया,जिसमें हरिद्वार और ऋषिकेश प्रमुख केंद्र हैं। सरकार की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1364 जारी किया गया है, जिससे यात्रा से जुड़ी जानकारी और सहायता प्राप्त की जा सकती है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments