HomeUncategorizedनाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने का...

नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

‎श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व अपराधों की रोकथाम के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती चंद्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर भरत पासवान* के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व में थाना सिरसिया पुलिस टीम द्वारा द्वारा दिनांक 07/08/2026 को मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 209/26 धारा 137(2)BNS बढ़ोत्तरी धारा 64(2)M बी0एन0एस0 व 5L/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण

‎दिनांक 05/08/2026 को आवेदक निवासी सोनबरसा थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 209/26 धारा 137(2)BNS पंजीकृत किया गया विवेचना के दौरान दीपक मिश्रा पुत्र उदयभान मिश्रा निवासी ग्राम इकौना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती का नाम प्रकाश में आया, मेडिकल परीक्षण तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर धारा 64(2)M बी0एन0एस0 व 5L/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को पंडित पुरवा हथिया कुंडा नाले के पास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

‎1.दीपक मिश्रा पुत्र उदयभान मिश्रा निवासी ग्राम इकौना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती

गिरफ्तारी टीम

‎1. थानाध्यक्ष सौरभ सिंह थानाध्यक्ष थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती

‎2. उ0नि0 राजकिशोर गुप्ता थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती

‎3. का0 चंद्रशेखर यादव सिंह थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती

4.का0 दिव्यांशु श्रीवास्तव थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments