HomeHealth & Fitnessहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं शर्तें

होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं शर्तें

तेहरान। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने से पहले अमेरिका के सामने कई शर्तें रखी हैं। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहम्मद बाकर जुलघद्र ने कहा है कि जब तक अमेरिका अपनी नीतियों में बदलाव नहीं करता, तब तक जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का फैसला नहीं किया जाएगा।

ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, जुलघद्र की मांगों में अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी हटाना, क्षेत्र से अमेरिकी सैन्य बलों की वापसी और युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करना शामिल है। उन्होंने संघर्ष के दौरान हुए नुकसान की भरपाई करने और विदेशों में जमा ईरानी संपत्तियों को मुक्त करने की मांग भी की है।

जुलघद्र ने कहा कि ये ईरानी जनता की मांगें हैं और अमेरिका के अपने व्यवहार में सुधार किए बिना होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा नहीं खोला जाएगा। हालांकि जहाजों के आवागमन और उनसे टैक्स वसूले जाने संबंधी मुद्दों पर उन्होंने कोई बात नहीं की।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments