HomeUncategorizedजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएचसी मल्हीपुर में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएचसी मल्हीपुर में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक संपन्न

 

 

 

ई-कवच, मंतरा और एचएमआईएस पोर्टल पर शत-प्रतिशत फीडिंग के दिये सख्त निर्देश

 

गर्भवती महिलाओं की समयबद्ध ए0एन0सी0 जांच और एच0आर0पी0 ट्रैकिंग पर रहा विशेष जोर

 

 

 

श्रावस्ती,। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर के सभागार में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद की उपस्थिति में शुक्रवार को सायंकाल आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सीएचसी मल्हीपुर के अधीक्षक डॉ. रवींद्र सोनकर द्वारा प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया, जिसे अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदयनाथ के द्वारा विस्त जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। बैठक के दौरान ई-कवच, आरसीएच, मंतरा और एचएमआईएस पोर्टल पर किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं की अनिवार्य चार एएनसी जांचों की डिजिटल एंट्री शत-प्रतिशत और समयबद्ध रूप से पोर्टल पर दर्ज की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। ई-कवच और मंतरा पोर्टल पर प्रगति को अद्यतन करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ डेटा प्रविष्टि के निर्देश दिए गए।

उच्च जोखिम गर्भावस्था (एच0आर0पी0) वाली गर्भवती महिलाओं की समय से पहचान कर उनकी निरंतर चार एएनसी जाँच, चिकित्सीय निगरानी, और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। महिलाओं को एनीमिया से मुक्त रखने के लिए आयरन फोलिक एसिड टैबलेट्स एवं आयरन सुक्रोज का नियमित वितरण व सेवन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि अस्पतालों से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट का समुचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को भी समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक में एएनएम ने एचआरपी और पोलियो से संबंधित पेमेंट न मिलने पर जिलाधिकारी से शिकायत किया, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल अधीक्षक को एक सप्ताह में लम्बित भुगतान निर्गत कराने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार रस्तोगी, खंड विकास अधिकारी (जमुनहा), एआरओ सुरेश यादव, बाल विकास परियोजना अधिकारी, बीपीएम रहमान खान, बीसीपीएम पंकज शर्मा व सुमन पटवा सहित क्षेत्र की समस्त एएनएम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments