सिद्धार्थनगर के शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लखनऊ से नेपाल जा रही एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। यह घटना कस्बा तिलौली के पास हुई। जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल को सुबह लगभग 04:20 बजे अर्टिगा कार में सवार कुछ लोग लखनऊ से नेपाल प्रांत की ओर जा रहे थे। कस्बा तिलौली के पास चालक को अचानक नींद आ जाने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी और थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तिलौली भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
सिद्धार्थनगर में ट्रेलर ले टकराई तेज रफ्तार कार:लखनऊ से नेपाल जा रहे कई लोग गंभीर रुप से घायल, स्थिति गंभीर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












