भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंडित चंद्र प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में पड़िया गांव स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर रविवार को परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार, वर्ष 1982 में जब पंडित चंद्र प्रकाश मिश्रा पहली बार भनवापुर के ब्लॉक प्रमुख बने थे, उसी वर्ष उन्होंने पड़िया गांव में बरम बाबा स्थान के उत्तर दिशा में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित कराई थी। तभी से मंदिर में नियमित रूप से पूजा-अर्चना होती आ रही है। परशुराम जयंती के मौके पर आयोजित इस भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और पूजा-अर्चना में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भूपेंद्र मिश्र, कुंवर मिश्र, सच्चिदानंद पांडे, सत्यदेव मिश्र, दीनानाथ मिश्रा, दद्दन पांडे, रामफेर तिवारी, बब्बू मिश्रा, रघुराज तिवारी, रूपनारायण सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज व अन्य वर्गों के लोग मौजूद रहे।
परशुराम जयंती पर भव्य भंडारा:सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, भक्तिमय रहा माहौल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












