#बस्ती_न्यूज
हरैया क्षेत्र के किनौना चौराहे पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर एक प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन विधानसभा हरैया प्रत्याशी कैप्टन कृष्ण चन्द्र पाठक के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। आसपास के गांवों से आए लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाए और प्रसाद ग्रहण कर अपनी आस्था प्रकट की। इस मौके पर पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल, प्रवीण पाठक और रमेश कुमार शुक्ला सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हरैया के किनौना चौराहे पर परशुराम जन्मोत्सव:भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












