Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में फर्जी बैनामे से जमीन हड़पी:विरोध करने पर दीं गालियां, पुलिस...

बस्ती में फर्जी बैनामे से जमीन हड़पी:विरोध करने पर दीं गालियां, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र में जमीन के फर्जी बैनामे का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने धोखाधड़ी कर एक व्यक्ति की भूमि अपने नाम करा ली। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो उसे जातिसूचक गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी भी मिली। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, भैसाहिया निवासी कन्हैयालाल पुत्र रामबहल ने बताया कि उनकी गाटा संख्या-583 की लगभग 153 वर्गमीटर भूमि को आरोपियों ने फर्जी और अवैधानिक तरीके से रजिस्ट्री ऑफिस बस्ती में अपने नाम करा लिया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि इस दौरान बैंक से लाए गए पैसे भी आरोपियों ने हड़प लिए। कन्हैयालाल का कहना है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे और फर्जी बैनामे का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने सर्वेश सिंह (निवासी गोमती नगर, लखनऊ), कन्हैयालाल (निवासी गोरखपुर) और शकील अहमद (निवासी बस्ती) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments